Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में किशोरी का यौन शोषण, गर्भवती होने के बाद खुला राज, आरोपी की तलाश

परिजनों ने गांव के ही एक वयस्क व्यक्ति नकुल पर किशोरी को डरा-धमकाकर इसके साथ कई बार गलत हरकत करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिसके कारण वह चुप रही.
Advertisement
Advertisement
सिंबॉलिक फोटो.

Giridih : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय किशोरी का लंबे समय तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. घटना का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी की शारीरिक स्थिति में बदलाव देख परिजनों को शक हुआ.

 

 

परिजनों ने गांव के ही एक वयस्क व्यक्ति नकुल पर किशोरी को डरा-धमकाकर इसके साथ कई बार गलत हरकत करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिसके कारण वह चुप रही. बताया जा रहा है कि 2 अप्रैल को जब पीड़िता के पेट में सूजन नजर आया, तब परिवार को संदेह हुआ. पूछताछ में उसने पूरे मामले का खुलासा किया. जानकारी के अनुसार, वह गर्भवती है.


  
जान से मारने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

 
 
शक होने पर माता-पिता ने बेटी से पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बताई. उसने यह भी बताया कि उसे जान से मारने की धमकी देकर नकुल उसके साथ जबर्दस्ती करता रहा. थाने में दिए आवेदन में पीड़िता के पिता ने बताया है कि उसकी बेटी के पेट में चार माह का गर्भ है.  


  
पंचायत में 'समझौते' का चल रहा था प्रयास  


  
बताया जा रहा है कि घटना सार्वजनिक होने के बाद इस मामले को लोकल स्तर पर ही पंचायत करके सलटने का प्रयास चल रहा था. इस बीच पूरे मामले की जानकारी एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली. एसपी ने तुरंत थाना प्रभारी जय प्रकाश को अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिसके बाद परिजनों से पुलिस ने संपर्क किया और उनका आवेदन लिया.

 
  
बाल संरक्षण आयोग पहुंचा मामला

 
  
पुलिस ने मामले की सूचना बाल संरक्षण आयोग को भी दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. आरोपी की तलाश की जा रही है. गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि यौन शोषण का मामला सामने आते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आगे की कार्रवाई चल रही है. अभियुक्त को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही