Giridih : गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने देर रात शहर के प्रमुख इलाकों का भ्रमण किया और शब-ए-बारात को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इसके बाद वे ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे, जहां उन्होंने थानों और चौकियों पर तैनात पुलिस बल से बात की.
एसपी ने बताया कि इस विशेष रात पर शांति बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है. शहर के बाजारों, मस्जिदों और मजारों पर भारी पुलिस बल तैनात है. जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में गश्ती दल सक्रिय है.
उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की शरारत या अवैध गतिविधि पर कड़ाई से कार्रवाई हो. एसपी के भ्रमण के दौरान कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की. जिला प्रशासन ने भी लोगों से अपील की है कि शांतिपूर्ण तरीके से शब-ए-बारात मनाएं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

