Search

 
 
 

शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ विवादों में,हुसैन उस्तरा की बेटी ने कोर्ट में दायर किया केस

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी  को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन इसके रिलीज़ से पहले ही मुंबई सिविल कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने के लिए मामला दायर किया गया है.
 

Lagatar desk : शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी  को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन इसके रिलीज़ से पहले ही मुंबई सिविल कोर्ट में फिल्म पर रोक लगाने के लिए मामला दायर किया गया है.

 


फिल्म की रिलीज पर रोक का दावा


गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी सनोबर शेख ने दावा किया है कि फिल्म उनके दिवंगत पिता की बिना अनुमति के बनाई गई बायोपिक है, जिसमें उनकी जिंदगी को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है.इस आधार पर उन्होंने फिल्म की रिलीज़ रोकने के लिए प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के खिलाफ मुंबई सिविल कोर्ट में मामला दायर किया है.

 

सनोबर शेख की दलील


सिविल कोर्ट में दायर केस में सनोबर शेख ने कहा कि फिल्म उनके दिवंगत पिता पर आधारित है, जिन्हें गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया है. उनका कहना है कि फिल्म की कहानी पूरी तरह से उनके पिता पर आधारित होने के कारण इसे रिलीज़ करना परिवार पर गंभीर असर डाल सकता है.

 

 सनोबर ने अदालत से अनुरोध किया है कि फिल्म को सिनेमाघरों, और OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ करने से रोकने का स्थायी आदेश दिया जाए.फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है, जिसमें शाहिद कपूर ने हुसैन उस्तरा का रोल निभाया है.

 

प्रोड्यूसर का जवाब


फिल्म के निर्देशक विशाल भारद्वाज और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने दावे को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है और किसी की बायोपिक नहीं है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही