Chakradharpur (Shambhu Kumar): झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक बोर्ड 10वीं के रिजल्ट आ गया है. इस बार के 10वीं बोर्ड परीक्षा में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के बड़दा बाईडीह स्थित शरादा हाई स्कूल का मैट्रिक में रिजल्ट शत प्रतिशत हुआ है. विद्यालय के जगबंधु सिंह सरदार ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के टॉपर बने है.
जगबंधु सिंह सरदार को कुल 469 अंक प्राप्त हुए. वहीं दूसरे टॉपर सुनील मुंडे ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया. जबकि, जयसिंह सुलंकी ने 93 प्रतिशत अंक लाकर तीसरे टॉपर के रूप में कब्जा जमाया है. इधर इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य भजन लाल महतो ने कहा कि इस वर्ष विद्यालय से कुल 91 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए.
जिसमें से 82 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से पास हुए और 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के बेहतर मागदर्शन व विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल की है. इसके लिए छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह विद्यालय के छात्र-छात्राएं बेहतर रिजल्ट कर विद्यालय व अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें. इस मौके पर विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

