Search

 
 
 

शहनाज गिल ने शेयर किया फ्लाइट जर्नी वीडियो, बोलीं - बहुत मुश्किल से बचे आज...

Lagatar Desk :शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया है. क्लिप में विमान के टर्बुलेंस से गुजरने के दौरान की स्थिति नजर आ रही है. अचानक विमान के हिलने-डुलने के बीच शहनाज 'वाहेगुरु-वाहेगुरु' का नाम लेती सुनाई दे रही हैं.
 
शहनाज गिल ने शेयर किया वीडियोे

Lagatar Desk : बिग बॉस फेम शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में है. हाल ही में उन्होंने फ्लाइट जर्नी का एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर उनके फैंस भी कुछ देर के लिए परेशान हो गए. दरअसल, सफर के दौरान उनकी फ्लाइट को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. अचानक विमान में तेज झटके महसूस होने पर शहनाज घबरा गई और लगातार वाहेगुरु का जाप करती नजर आईं.

 

फ्लाइट में अचानक आने लगे तेज झटके

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर फ्लाइट के अंदर का वीडियो शेयर किया है. क्लिप में विमान के टर्बुलेंस से गुजरने के दौरान की स्थिति नजर आ रही है. अचानक विमान के हिलने-डुलने के बीच शहनाज 'वाहेगुरु-वाहेगुरु' का नाम लेती सुनाई दे रही हैं.

 

वीडियो के साथ शहनाज ने अपनी चिंता भी जाहिर की. उन्होंने बताया कि यह सफर उनके लिए काफी मुश्किल रहा और सुरक्षित लैंडिंग के बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया. शहनाज की पोस्ट से साफ है कि टर्बुलेंस के दौरान वह काफी डर गई थीं.

 

भाई शहबाज भी थे साथ

इस सफर में शहनाज के भाई शहबाज बदेशा भी उनके साथ मौजूद थे. वीडियो में दोनों को फ्लाइट के अंदर देखा जा सकता है. टर्बुलेंस के कारण कुछ समय के लिए सफर असहज जरूर हुआ, लेकिन बाद में विमान ने मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की.टर्बुलेंस के दौरान विमान में अचानक झटके महसूस होना संभव है. ऐसी स्थिति में यात्रियों को सीट बेल्ट बांधे रखने और क्रू मेंबर्स के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है.

 

सुरक्षित लैंडिंग के बाद शहनाज ने ली राहत की सांस

फ्लाइट के सुरक्षित मुंबई पहुंचने के बाद शहनाज ने राहत महसूस की. उन्होंने अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया. वीडियो सामने आने के बाद उनके चाहने वाले भी उनकी सलामती को लेकर चिंता जताते नजर आए. हालांकि, इस घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. सुरक्षित लैंडिंग के बाद शहनाज ने 'वाहेगुरु' का शुक्रिया अदा किया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही