Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेख हसीना का ऐलान, दिसंबर में बांग्लादेश लौट जायेंगी, गिरफ्तारी हो सकती है, हत्या भी की जा सकती है...

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वे दिसंबर में अपने देश लौट जायेंगी. साथ ही कहा कि उन्हें वहां गिरफ्तार किया जा सकता है. हत्या भी की जा सकती है, लेकिन फिर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी.
Advertisement
Advertisement
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना

NewDelhi :  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वे दिसंबर में अपने देश लौट जायेंगी. साथ ही कहा कि उन्हें वहां गिरफ्तार किया जा सकता है. हत्या भी की जा सकती है, लेकिन फिर भी मैं बांग्लादेश लौटूंगी. शेख हसीना ने कहा कि वह बांग्लादेश जाकर अदालत में सरेंडर करेंगी.

 

 

शेख हसीना ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिये टेलीफोन इंटरव्यू में यह बात कही. शेख हसीना ने कहा कि  अपने देश लौटने का समय आ गया है. वे मेरे वहां जाते ही मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं,मुझे मार भी सकते हैं. लेकिन मुझे जाना ही होगा.याद करें कि बांग्लादेश के एक ट्रिब्यूनल ने शेख हसीना को फांसी की सजा दी है. इसे याद करते हुए शेख हसीना भावुक हो गयी.

 

इस क्रम में कहा कि अगर उनकी मौत होती है तो वह देश की मिट्टी में हो, जहां उनके माता-पिता दफन हैं. आरोप लगाया कि उनकी पार्टी अवामी लीग के नेताओं-कार्यकर्ताओं पर भारी दमन हो रहा है.मामला यह है कि शेख हसीना 2024 में सरकार विरोधी छात्र आंदोलन के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत भाग आयी थी.  

 

उन्हें भारत में शरण दी गयी है. बाद में बांग्लादेश के युद्ध अपराध कोर्ट ने छात्र आंदोलन पर दमनकारी कार्रवाई  करने के आरोप में उन्हें मौत की सजा सुनाई. दिलचस्प बात यह रही कि उन्हें  यह सजा तब सुनाई गयी थी तो जब वह कोर्ट में मौजूद भी नहीं थीं.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही