Search

 
 
 

योगी अयोध्या पहुंचे. कांग्रेस-सपा पर हमला किया, पूछा, हनुमानगढ़ी में नमाज किसने पढ़वाई थी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे. उन्होंने यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया. कहा किआस्था की बात करने वाले लोगों ने हमारी पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था.  पूछा कि क्या कभी कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता है.? कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में ऐसी हिम्मत है क्या.
 
योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे.

Ayodhya : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे. उन्होंने यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया. कहा किआस्था की बात करने वाले लोगों ने हमारी पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था.  पूछा कि क्या कभी कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कर सकता है.? कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में ऐसी हिम्मत है क्या.

 

इसी क्रम में पूछा, हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम कौन करवा रहा था? योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढावा चोरी मामले में विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार किया.  योगी ने दोहराया, इन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया था, लेकिन हमने अयोध्या को सांस्कृतिक राजधानी के रूप में फिर से स्थापना की.

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में रैन बसेरे का नामकरण निषादराज गुह हो गया उनको(सपा-कांग्रेस) यह बुरा लगता है कि निषादराज के नाम पर वे यह काम क्यों नहीं कर पाये.   आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों ने मंदिर निर्माण में बाधा खड़ी की, राम के नाम पर प्रश्न खड़ा किया,

 

रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, अयोध्या के नाम पर पहचान का संकट खड़ा किया. लेकिन जब डबल इंजन की भाजपा सरकार आयीय  भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया. कोई रोक नहीं पाया.बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 432 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 217 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसी कार्यक्रम में सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 
 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही