Search

 
 
 

शेखपुरा : झूला झूलते समय बच्ची के गले में फंसी रस्सी, दम घुटने से हुई मौत

जिले के चेवाडा के करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्ची की जान चली गई.
 

Sheikhpura : जिले के चेवाडा के करंडे थाना क्षेत्र के अस्थावां गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बच्ची की जान चली गई. झूले में खेलते वक्त रस्सी गले में फंस गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.


मृत बच्ची की पहचान अस्थावां गांव निवासी रंजीत यादव की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है, जो गांव के ही सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी. घटना के समय परिजन खेत में धान की रोपनी में व्यस्त थे.

 

ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची घर के पास पीपल के पेड़ में झूला डालकर झूल रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ा और झूले की रस्सी गले में फंस गई. जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मुस्कान चार बहनों में दूसरी थी और उसका एक छोटा भाई भी है. सूचना मिलने पर करंडे थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब-इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है. लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही