Search

 
 
 

Shimla News : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, मां-बेटे सहित 6 की मौत

Shimla : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. घटना शिमला के रामपुर की है, जहां शुक्रवार शाम को पिकअप 200 फीट नीचे खाई में गिर गई.
 

Shimla : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. घटना शिमला के रामपुर की है, जहां शुक्रवार शाम को पिकअप 200 फीट नीचे खाई में गिर गई.

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कुआनू आनी निवासी आशा कुमारी (42) बेटा युगल (10), पिकअप चालक अशोक जैन (32), अभिषेक सानी (23) , लायक राम (56) और नितिन (23) पिकअप में सवार होकर काशा की ओर जा रहे थे. ढंढोल के पास पहुंचते ही अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई.


चालक ने संतुलन बनाने की कोशिश की पर असफल रहा और गाड़ी सीधे 200 फीट गहरे खाई में जा गिरी. हादसे में पिकअप सवार सारे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. आशा देवी अपने बेटे के साथ मायके जा रही थी.

 

घटना की सूचना पुलिस को दी गई. घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया. हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही