Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक का सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र, पीएम मोदी से मिल जायेंगे तो फायदे में रहेंगे

Advertisement
Advertisement
MumbaI :  महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने सलाह दी है कि यदि वे पीएम नरेंद्र मोदी से मिल जायेंगे तो शिवसेना फायदे में रहेगी. प्रताप सरनाईक ने सीएम  को एक पत्र लिख कर यह बात कही है. सूत्रों के अनुसार यह पत्र दस दिन पुराना बताया गया है.   बता दें कि वर्तमान में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक वर्तमान में ईडी के शिंकंजे में हैं. https://twitter.com/ANI/status/1406540064067186690

सीएम उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में उन्होंने गठबंधन सरकार की सहयोगी पार्टी एनसीपी पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं. शिवसेना विधायक  ने पत्र में कहा है कि  एनसीपी और कांग्रेस अपना खुद का सीएम चाहते हैं. कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ना चाहती है और एनसीपी शिवसेना से नेताओं को तोड़ने की कोशिश कर रही है. ऐसा लगता है कि एनसीपी को केंद्र से परोक्ष समर्थन प्राप्त है, क्योंकि एनसीपी  नेताओं के पीछे कोई सेंट्रल एजेंसी नहीं लगी है. इसे भी पढ़ें : केयर्न">https://lagatar.in/cairn-energy-moves-us-federal-court-to-recover-1-2-billion-from-air-india/92349/">केयर्न

एनर्जी एयर इंडिया से 1.2 अरब डॉलर वसूलने के लिए अमेरिका की संघीय अदालत की शरण में

शिवसेना को कमजोर कर रही एनसीपी

प्रताप सरनाईक ने पत्र  में कहा है कि हम आप पर और आपके नेतृत्व पर विश्वास करते हैं, लेकिन कांग्रेस और एनसीपी हमारी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं. मेरा मानना है कि अगर आप पीएम मोदी के करीब आते हैं तो बेहतर होगा. अगर हम एक बार फिर साथ आ गये तो यह पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए फायदेमंद होगा. उद्धव को लिखे पत्र में प्रताप सरनाईक ने कहा, `बिना किसी गलती के सेंट्रल एजेंसियां हमें निशाना बना रही हैं, अगर आप पीएम मोदी के करीब आते हैं तो रवींद्र वायकर, अनिल परब, प्रताप सरनाईक जैसे नेताओं और उनके परिवारों की पीड़ा समाप्त हो जायेगी. यह कार्यकर्ताओं की भावना है.  उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ महानगर पालिका चुनाव में गठबंधन हुआ तो उसका फायदा शिवसेना को होगा. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/who-will-give-permission-to-prosecute-mps-accused-of-corruption-speaker-or-lokpal-lok-sabha-needs-legal-advice/92289/">भ्रष्टाचार

के आरोपी सांसदों पर मुकदमा चलाने की अनुमति कौन देगा, स्पीकर या लोकपाल? लोकसभा को चाहिए कानूनी सलाह

 भाजपा  ने विधायक सरनाईक को मिस्टर इंडिया बताते हुए कहा कि वह गायब हैं.

बता दें कि ईडी की कार्रवाई के बाद से शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक को लेकर भाजपा की राजनीति उफान पर है. कल शनिवार को भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और ठाणे शहर भाजपा अध्यक्ष, विधायक निरंजन डावखरे के नेतृत्व में ठाणे के वर्तक नगर पुलिस स्टेशन के करीब मानव शृंखला बनाई गयी. इस क्रम में भाजपा  ने विधायक सरनाईक को मिस्टर इंडिया बताते हुए कहा कि वह गायब हैं. इसे भी पढ़ें : संसदीय">https://lagatar.in/parliamentary-committee-told-facebook-not-virtual-will-have-to-be-physically-present-take-the-vaccine-and-come-to-answer/92319/">संसदीय

समिति ने फेसबुक से कहा, वर्चुअल नहीं, शारीरिक रूप से उपस्थित होना होगा, वैक्सीन लीजिए और जवाब देने आइए

प्रताप सरनाईक पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस

इससे पहले ओवला माजीवाडा परिसर में भाजपा की तरफ से विधायक की गुमशुदगी को लेकर पोस्टर लगाया गया था. ठाणे के शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक और उनके बेटे का मनी लॉन्ड्रिंग में नाम आने के बाद ईडी ने उनके घर और फॉर्म हाउस पर छापेमारी की थी. उसके बाद से सरनाईक के भूमिगत होने का आरोप भाजपा लगातार लगा रही है. सरनाईक का कहना है कि राज्य और केंद्र के संघर्ष के बीच वे पिस रहे हैं. सरनाईक ने उनके गायब होने के भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि ईडी की कार्रवाई के बाद से अदालती प्रक्रिया शुरू है,  वे उसी में व्यस्त हैं. इसे लेकर विरोधी बिना मतलब दुष्प्रचार कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही