Search

 
 
 

शिवहर: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, 3 घायल

बिहार के शिवहर जिले में हाइवे पर नयागांव के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई. जिसमें 13 वर्षीय लड़का अनमोल कुमार की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी एक ही बाइक पर सवार थे.
 

Shivhar: बिहार के शिवहर जिले में हाइवे पर नयागांव के पास तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई. जिसमें 13 वर्षीय लड़का अनमोल कुमार की मौत हो गई. वहीं, तीन अन्य लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी एक ही बाइक पर सवार थे. मामला जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव की है. दुर्घटना मंगलवार की दोपहर की है.


मृतक की पहचान श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी 13 वर्षीय अनमोल कुमार  के रूप में हुई है. इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय राम के बेटे 12 वर्षीय आशीष कुमार को हालत नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है. वहीं, मोहन राम के 13 वर्षीय बेटे साहिल कुमार और मनोज राम के 13 वर्षीय बेटे बलवीर कुमार सरोजा सीताराम सदर अस्पताल शिवहर में इलाज चल रहा है. 


जानकारी के मुताबिक, चारों लड़के एक ही बाइक पर सवार होकर नयागांव से शिवहर की ओर आ रहे थे. इस दौरान बाइक तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हो गई और हाईवे के किनारे पेड़ से टकराई गई. जिससे चारों किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मौके पर अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे. लोगों ने हादसे की जानकारी दी.

 


पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चारों घायलों को इलाज के लिए सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने अनमोल कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं आशीष कुमार को स्थिति गंभीर  देखते हुए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. जबकि दो अन्य किशोर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही