Search

 
 
 

कनाडा के एक स्कूल में गोलीबारी, हमलावर ने खुद को भी मारी गोली, 10 मौतें

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई है.
 

Lagatar Desk :  कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई है.

 

बताया जाता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली. हमलावर महिला थी. इस घटना को इलाके की हाल की सबसे घातक घटनाओं में से एक मानी जा रही है. 

Canada: 10 dead, including shooter, in Tumbler Ridge school shooting in British Columbia

Read @ANI Story | https://t.co/7RAbMvc9ey#Canada #Shooting #DeathToll #TumblerRidgeSchool #BritishColumbia pic.twitter.com/qYKVBOdf19

— ANI Digital (@ani_digital) February 11, 2026

 

हमलावर ने खुद को भी मारी गोली

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दोपहर करीब 1:20 बजे सूचना मिली कि स्कूल में एक शूटर है. आपातकालीन अलर्ट के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची. तब तक शूटर ने वारदात को अंजाम दे दिया था. 

 

पुलिस के अनुसार, हमलावर ने वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली. फिलहाल हमले के कारण या मृतकों की पहचान के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

 

25 से ज्यादा लोग घायल

पुलिस (RCMP) के मुताबिक, टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल के अंदर छह लोगों के शव मिले हैं. वहीं एक व्यक्ति ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया. जबकि दो और लोगों के शव एक घर में मिले.

 

इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं. करीब 25 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. वहीं दो लोगों को गंभीर हालत में हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया है. 

दोनों स्कूलों को एतिहातन बंद कर दिया गया

फिलहाल पुलिस को किसी और संदिग्ध के शामिल होने की जानकारी नहीं मिली है. हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस आसपास के घरों और इलाकों की जांच कर रही है. 

 

टंबलर रिज एक छोटा कस्बा है, जहां लगभग 2,400 लोग रहते हैं. यहां के सेकेंडरी स्कूल में करीब 160 छात्र हैं. घटना के बाद सेकेंडरी और एलिमेंट्री स्कूल को बंद कर दिया गया है. 

 

समुदाय के लिए बेहद दुखद दिन : मेयर

मेयर डैरिल क्राकोवका ने कहा कि यह पूरे समुदाय के लिए बेहद दुखद दिन है. स्कूल प्रशासन और पुलिस छात्रों को उनके माता-पिता से मिलाने का काम कर रहे हैं. लोगों से अपील की गई है कि वे एक-दूसरे का ख्याल रखें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही