Search

लोहरदगा में दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम की

Lohardaga : शहर के पतरा टोली इलाके में गुरुवार को अज्ञात अपराधियों ने एक दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 25 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए.
 
जानकारी के अनुसार, शुभम अपनी दुकान पर मौजूद था. इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उनमें से एक ने उसकी छाती में गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया. आक्रोशित लोगों ने पावरगंज चौक जाम कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही