Search

अटल वेंडर मार्केट के दुकानदार बोले – फिर से लॉटरी हुआ तो होगा उग्र प्रदर्शन

Ranchi: रांची नगर निगम द्वारा दुकानों के पुनः आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया शुरू करने के प्रस्ताव का दुकानदारों ने विरोध किया है. नगर निगम के अटल वेंडर मार्केट में करीब 472 दुकानें हैं. जिसे 2019 में दुकान आवंटित की गई थी. दुकानदारों ने कहा कि वे वर्षों से अपनी दुकानों का संचालन कर रहे हैं और लगभग 90 प्रतिशत दुकानदार वर्तमान स्थान से संतुष्ट हैं.
 
दुकानदारों ने बताया कि 31जनवरी को अटल वेंडर मार्केट में सभी दुकानों का फिर से लॉटरी कराने का नोटिस चिपकाया गया है, इसके बाद से दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है. दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने के बजाय मनमानी कर रहा है. कोरोना काल के दौरान दो वर्षों तक वे सड़क पर आ गए थे और भारी आर्थिक संकट झेलना पड़ा था. इसके बावजूद अब दोबारा लॉटरी प्रक्रिया लागू करना गलत है.

दुकानदारों ने कहा कि दुकान का रिन्यूअल होना चाहिए, न कि पुनः लॉटरी कराई जाए. दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 10 फरवरी तक पुनः लॉटरी संबंधी आदेश वापस नहीं लिया गया, तो 11 फरवरी 2026 से सभी दुकानदार स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद कर बाजार परिसर में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ जाएंगे.

दुकानदारों ने प्रशासन से अपील किया कि उनकी वर्षों की मेहनत और आजीविका को देखते हुए पुनः लॉटरी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए और दुकानों का नवीनीकरण किया जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही