Search

 
 
 

दस्तावेज सत्यापन के लिए नहीं पहुंचे दुकानदार, अब कर्बला चौक बुचड़खाना पर चलेगा निगम का बुलडोजर

Ranchi News :  निगम के अनुसार, किसी भी दुकानदार द्वारा वैध आवंटन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के बाद नगर निगम ने अब इस स्थल पर बनी अनधिकृत संरचनाओं को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. निगम का कहना है कि कार्रवाई के बाद निगम के स्वामित्व वाली जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा.
 
नगर निगम

Ranchi News :  राजधानी के कर्बला चौक स्थित बुचड़खाना की दुकानों पर नगर निगम की कार्रवाई अब आगे बढ़ने की तैयारी में है. एमएस वार्ड संख्या-04 के प्लॉट संख्या MS-1610, जिसकी कुल जमीन करीब 193 कड़ी है, पर बनी दुकानों के वैध आवंटन से संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नगर निगम की ओर से दावेदारों को बुलाया गया था.

 

नगर निगम ने सभी संबंधित दावेदारों को आज 24 सितंबर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निगम सभागार में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने और उनका सत्यापन कराने का समय दिया था. लेकिन निर्धारित समय तक एक भी दुकानदार या दावेदार अपने दस्तावेज लेकर निगम कार्यालय नहीं पहुंचा.. 

 

अब अतिक्रमण हटाने की तैयारी

निगम के अनुसार, किसी भी दुकानदार द्वारा वैध आवंटन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के बाद नगर निगम ने अब इस स्थल पर बनी अनधिकृत संरचनाओं को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है. निगम का कहना है कि कार्रवाई के बाद निगम के स्वामित्व वाली जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा.

 

इसके बाद इस जमीन का इस्तेमाल आम लोगों की सुविधाओं के लिए किया जाएगा. नगर निगम की योजना के अनुसार, यहां वार्ड कार्यालय, सामुदायिक भवन और हेल्थ सेंटर जैसी जनोपयोगी संस्थानें बनाई जाएंगी.

 

इसे भी पढ़ें

 

सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने पर होगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान यदि कोई व्यक्ति सरकारी कार्य में बाधा डालता है, कार्रवाई में व्यवधान पैदा करता है या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

21 सितंबर को विरोध के बाद लौट गई थी टीम

गौरतलब है कि इससे पहले 21 सितंबर को नगर निगम की टीम कर्बला चौक स्थित बुचड़खाना को हटाने के लिए पहुंची थी. उस दौरान स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा था. अब दस्तावेज सत्यापन के लिए किसी दावेदार के सामने नहीं आने के बाद नगर निगम की ओर से एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही