Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो अनुमंडल में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी, कछुआ गति से हो रहा विकास कार्य

Advertisement
Advertisement
Bermo : बेरमो अनुमंडल में पिछले कई वर्षों से अधिकारियों और कर्मचारियों की भारी कमी है जिसके कारण विकास योजनाओं का कार्य कछुआ गति से चल रहा है. बता दें कि बेरमो अनुमंडल मुख्यालय में कई महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की कमी है, जिसमें से भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, आवासीय दंडाधिकारी, जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निबंधक सहित कई पदाधिकारियों के पद वर्षों से खाली है. इसी प्रकार अधिकारियों के अधीनस्थ काम करने वाले कर्मचारियों की भी भारी कमी है, वहीं प्रखंड कार्यालयों में भी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के पद कई वर्षों से रिक्त है. गोमिया प्रखंड में आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, कल्याण निरीक्षक, श्रम निरीक्षक, पंचायती राज पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, पंचायत पर्यवेक्षक, पंचायत सचिव और जनसेवक नहीं हैं. गोमिया प्रखंड में 36 पंचायत हैं, जिसमें मात्र 8 पंचायत सचिव ही कार्यरत हैं. वहीं जनसेवक के 13 पद हैं, जिसमें से 7 ही यहां कार्यरत है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/after-ranchi-the-way-to-install-pre-paid-smart-meters-in-dhanbad-is-clear/">रांची

के बाद धनबाद में प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगने का रास्ता  साफ

सीएनटी के पांच हजार मामले लंबित- विधायक

इस संबंध में गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने कहा बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया विधानसभा क्षेत्र के प्रखंड में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी से राज्य के मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आश्वासन भी दिया था, लेकिन आज तक खाली पदों पर पदस्थापन नहीं हो सकी है. उन्होंने कहा कि अनुमंडल में भूमि सुधार उपसमाहर्ता के पद खाली रहने के कारण सीएनटी से संबंधित जमीन मामले में पांच हजार मामले लंबित हैं. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sunday-and-muharram-holiday-of-postal-workers-canceled-due-to-rakshabandhan/">जमशेदपुर

: रक्षाबंधन के कारण डाककर्मियों की रविवार व मुहर्रम की छुट्टी रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही