Search

 
 
 

श्रावणी मेला : बेहतर स्वास्थ्य सेवा व दवा खरीद के लिए देवघर सिविल सर्जन को 1.40 करोड़ का विशेष बजट जारी

झारखंड सरकार ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देवघर के सिविल सर्जन को 1 करोड़ 40 लाख रुपये का विशेष बजट जारी किया है.  इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 30 जुलाई को आदेश जारी किया है.
 
देवघर जिले की खबरें
  • बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और दवा खरीद के लिए खुला सरकारी खजाना
  • देवघर के सिविल सर्जन को 1.40 करोड़ का विशेष बजट जारी

Ranchi :   झारखंड सरकार ने श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए देवघर के सिविल सर्जन को 1 करोड़ 40 लाख रुपये का विशेष बजट जारी किया है.  इस संबंध में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने 30 जुलाई को आदेश जारी किया है.

 

श्रद्धालुओं को मिलेगा बेहतर इलाज

आदेश विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है. सरकार का मानना है कि इस बजट और तय किए गए निर्देशों से श्रावणी मेला के दौरान देवघर आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

 

जानें किस मद के लिए कितनी राशि की गई आवंटित

आवंटित 1.40 करोड़ रुपये में 40 लाख रुपये कार्यालय व्यय के लिए दिए गए हैं. वहीं 1 करोड़ रुपये चिकित्सकीय आपूर्ति यानी दवाओं और अन्य मेडिकल सामग्री की खरीद पर खर्च किए जाएंगे.

 

दवा खरीद व उपयोग के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

- मौसमी बीमारियों की दवाओं की खरीद को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि अगले चार महीने तक दवाओं की कमी नहीं हो.

- अस्पतालों में सांप काटने और कुत्ता काटने के इलाज की दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखनी होंगी.

- खरीदी जाने वाली सभी दवाओं की कम से कम 80 प्रतिशत शेल्फ लाइफ बची होनी चाहिए.

- अस्पताल में उपलब्ध सभी दवाओं की सूची सूचना पट्ट पर लगानी होगी, ताकि मरीज और उनके परिजन जानकारी ले सकें.

- दवाओं की खरीद ई-टेंडर या GeM पोर्टल के माध्यम से वित्तीय नियमों का पालन करते हुए की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही