Search

 
 
 

श्रेयस अय्यर की टी-20 टीम में वापसी, रवि बिश्नोई को मिली टीम में जगह,BCCI ने की घोषणा

हार्ड हिटर क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की 2 साल बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है. अय्यर को चोटिल तिलक वर्मा की जगह मौका दिया गया है. BCCI ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. अब अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मैच खेलेंगे. वहीं, टीम में श्रेयस अय्यर के अलावा रवि बिश्नोई को भी शामिल किया गया है.
 

Lagatar Desk: हार्ड हिटर क्रिकेटर श्रेयस अय्यर की 2 साल बाद टी-20 टीम में वापसी हुई है. अय्यर को चोटिल तिलक वर्मा की जगह मौका दिया गया है. BCCI ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. अब अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मैच खेलेंगे. वहीं, टीम में श्रेयस अय्यर के अलावा रवि बिश्नोई को भी शामिल किया गया है. 

 

बता दें, अय्यर को पहले 3 मैचों के लिए ही टी-20 टीम में शामिल किया गया है. इससे पहले अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में चोटिल हो गए थे. वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 51 मैच खेल चुके हैं. इन मैचों में वह 8 अर्धशतकों की बदौलत 1104 रन बनाए हैं. वहीं, चोट के कारण बाहर हुए वाशिंगटन सुंदर की जगह रवि बिश्नोई को भी मौका मिला है.

 

रवि बिश्नोई ने आखिरी बार पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच खेला था. वह अब तक 42 टी-20 मैचों में 61 विकेट ले चुके हैं. वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे मैच में वॉशिंगटन सुंदर चोटिल हो गए थे. जिसके वे कारण टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. उन्हें साइड स्ट्रेन के कारण रेस्ट दिया गया है. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. नागपुर में सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को खेला जाएगा.

 

टी-20 में ये शामिल 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले 3 टी-20 के लिए), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर) और रवि बिश्नोई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही