Search

 
 
 

Ranchi News: रांची में धूमधाम से मनाया गया जीण माता का सावन सिंधारा उत्सव

श्री जीण माता प्रचार समिति रांची की ओर से रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में जीण माता का सावन सिंधारा उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया.कार्यक्रम में करीब 700 महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: श्री जीण माता प्रचार समिति रांची की ओर से रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में जीण माता का सावन सिंधारा उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया.कार्यक्रम में करीब 700 महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. आयोजन के दौरान परिसर जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश के आह्वान के साथ हुई. इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विजय पालडीवाल और उनके परिवार ने जीण माता की ज्योत प्रज्ज्वलित की.

इसे भी पढ़ें: 

भजन संध्या में गुजरात से पहुंचीं दीदी आशा वैष्णव ने अपनी मधुर आवाज में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी. उनके भजन आज म्हारी माताजी फुटरा में प्यारी लागे पर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे. पुरुलिया से आईं दीदी शीतल कटारुका ने भी भजनों में उनका साथ दिया.

Uploaded Image

कार्यक्रम के दौरान जीण माता के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं. इनमें माता का 64 योगिनी रूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. श्रद्धालुओं ने माता के स्वरूपों के दर्शन किए और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की. इस मौके पर माता को सुंदर चुनरी, गजरा और मेहंदी अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया.रात 8 बजे पंडित रवि शास्त्री ने महाआरती कर कार्यक्रम का समापन कराया.

 

समिति के अनुसार, सावन सिंधारा उत्सव का आयोजन विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं के लिए किया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विजय पालडीवाल, सचिव नारायण विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष बजरंग सोमानी और सह सचिव प्रदीप शर्मा समेत समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का सहयोग रहा.

 

इस मौके पर संदीप शर्मा, रमेश सोमानी, विनोद अग्रवाल, सविता शर्मा, सुनीता मित्तल, कविता सोमानी, एकता शर्मा, नेहा शर्मा, शीतल अग्रवाल, नेहा सिंघानिया, संगीता अग्रवाल, निधि विजयवर्गीय और ऋतु शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही