Search

चुटिया में श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति का गठन, संतोष कुमार सोनी बने अध्यक्ष

Ranchi News: चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव धाम में श्री स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता रविन्द्र लाल ने की, जबकि संचालन सुरेश प्रसाद साहू ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से संतोष कुमार सोनी को समिति का अध्यक्ष और पंकज प्रसाद को महासचिव चुना गया.
 
स्वर्णकार दुर्गा पूजा समिति

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में संतोष कुमार सोनी को समाज के सक्रिय लोगों के साथ मिलकर समिति का विस्तार करने की जिम्मेदारी भी दी गई. इसका उद्देश्य स्वर्णकार समाज के बैनर तले इस वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करना है.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष सोनी ने समाज के लोगों से समिति से जुड़ने और दुर्गा पूजा को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से स्वर्णकार समाज की ओर से होने वाली दुर्गा पूजा को पूरे झारखंड में एक मिसाल के रूप में पेश किया जा सकता है.

समिति की ओर से बताया गया कि दुर्गा पूजा पंडाल का प्रारूप फाइनल कर लिया गया है. पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा किया जाएगा. पंडाल के प्रस्तावित प्रारूप की तस्वीर भी जारी की गई है.

बैठक में अधिवक्ता रविन्द्र लाल, सुरेश प्रसाद साहू, संतोष कुमार सोनी (अपर बाजार), अधिवक्ता संतोष कुमार सिन्हा, डॉ. प्रेम कुमार सोनी, संजय कुमार, दिलीप कुमार साव, नीतीश कुमार, पवन कुमार बर्मन, संजीव कुमार, अनुध बर्मन समेत समाज के कई लोग मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही