Search

 
 
 

‘शुभम संदेश’ इंपैक्ट : लिप्ता की धोई नदी पर अधूरे पुल का निर्माण शुरू

 
‘शुभम संदेश’ इंपैक्ट : दोनों ओर एप्रोच रोड नहीं बन सका था, स्थानीय ग्रामीणों के साथ बिहार के लिए भी सुलभ होगा आवागमन Vijay Sharma / Kumar Chandan Chatra / Pratappur :  चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड स्थित लिप्ता गांव में सिल्दाहा सहित बिहार को जोड़ने वाली धोई नदी पर अधूरे पुल का निर्माण शुरू हो गया है. इस अधूरे पुल से संबंधित खबर ‘शुभम संदेश’ ने विस्तार से प्रकाशित किया था. यहां के ग्रामीणों ने ‘शुभम संदेश’ टीम के प्रति आभार जताया है. इस पुल का निर्माण वर्ष 2019 हो रहा था. इसे 2020 में पूर्ण करना था. लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी पुल निर्माण कार्य अबतक अधूरा पड़ा था. लिहाजा करोड़ों की लागत से बन रहा पुल दोनों ओर महज एप्रोच सड़क नहीं रहने के कारण अधूरा पड़ा था. पुल के दोनों छोर पर जर्जर सड़कों की खबर ‘शुभम संदेश’ की टीम ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी. खबर प्रकाशित होने पर पुल निर्माण को लेकर संबंधित विभाग की ओर से नोटिस जारी कर 15 जून तक पुल निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था. काम समय पर पूरा नहीं करने पर पर संदेवक को ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी दी गयी थी. अब पुल के दोनों छोर पर एप्रोच सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पटरी">https://lagatar.in/system-back-on-track-registry-work-resumes-after-5-days-in-jharkhand/">पटरी

पर लौटी व्यवस्था, झारखंड में 5 दिनों बाद रजिस्ट्री का काम दोबारा शुरू
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/aaaa-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

किसी ने नहीं सुनी गुहार, तब ‘शुभम संदेश’ बना जनता की आवाज : ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीण संतोष प्रसाद का कहना है कि पुल निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने को लेकर कई बार जिला प्रशासन, कार्यपालक अभियंता से लेकर विधायक-सांसद, मंत्री हर किसी को मामले से अवगत कराया था. लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला. पुल अधूरा रहने के कारण बरसात के दिनों में ग्रामीणों को समस्या झेलनी पड़ती थी. हिंदी दैनिक ‘शुभम संदेश’ की टीम ने मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया. इसके बाद ही कार्यपालक अभियंता की नींद खुली, तो अब पुल का निर्माण शुरू किया गया है. इसे भी पढ़ें :CM">https://lagatar.in/cm-shinde-said-there-is-no-threat-to-our-chair-due-to-ajit-pawar-joining-the-government/">CM

शिंदे ने कहा, अजित पवार के सरकार में शामिल होने से हमारी कुर्सी को खतरा नहीं, विपक्ष फैला रहा अफवाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही