Search

 
 
 

शुभम संदेश इम्पैक्ट : स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची राजाडेरा, 54 लोगों ने कराई जांच

 
Gumla : शुभम संदेश ने शनिवार को पीएम अवार्डी जिले के राजाडेरा गांव की खबर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की थी. खबर में गुमला जिले के राजाडेरा गांव में वैक्सीनेशन, मनरेगा योजना, स्वास्थ्य, शिक्षा की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाए गए थे. खबर पर उपायुक्त सुशांत गौरव ने संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को चैनपुर प्रखंड के राजाडेरा गांव भेजा. टीम ने वहां पर 54 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की. जानकारी के मुताबिक स्थानीय ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया कि सेविका सलोमी तिर्की गांव में नहीं रहती है. एएनएम सरोज बाड़ा के बारे में बताया कि वह गांव नहीं आती है. गांव के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण बिल्कुल भी नहीं हुआ है. वहीं डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम ऑफिसर जया ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम राजा डेरागांव गई है, जिसमें डॉ. दीपशिखा, सीएचओ नीलम टोप्पो, एएनएम हेड क्वार्टर एमलानी गांव गई थी. 54 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के सवाल पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने शुक्रवार को टीका लेने की बात कही है. उस दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम पुनः गांव में कैप लगाएगी. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/2000-crore-liquor-scam-exposed-in-chhattisgarh-know-who-is-the-main-kingpin/">छत्तीसगढ़

में 2000 करोड़ के शराब घोटाला का खुलासा, जानिये कौन है मुख्य सरगना
सीएचसी प्रभारी राजमोहन खलखो ने शुभम संदेश को बताया कि इस बात की जानकारी अगर पूर्व में ही होती तो इस तरह की दिक्कत ग्रामीणों को नहीं होती. स्थानीय एएनएम को शो-कॉज किया गया है. वरीय आधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्यवाही की जाएगी. गांव में कई समस्या मौजूद है, शिक्षकों की मनमानी से स्कूल बंद पड़ा है. मनरेगा जैसी महत्वाकांक्षी योजना दम तोड़ रही है, इसकी जवाबदेही भी जिला प्रशासन को लेनी होगी. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/gujarat-team-reached-the-playoffs-with-a-thumping-win-over-lucknow-lots-of-runs/">लखनऊ

पर धमाकेदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची गुजरात की टीम, खूब बरसे रन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही