Search

‘शुभम संदेश’ इंपैक्ट : होमगार्ड डीएसपी ने कमांडर को किया सस्पेंड

एसबीआई की सुरक्षा लाठीधारी के जिम्मे’ से संबंधित खबर छपते ही की गई कार्रवाई सिर्फ रायफल नहीं, ऑफिस का भी छुड़ाएंगे जंग : डीएसपी Pramod Upadhyay Hazaribagh : सर्वाधिक लोकप्रिय और आपका अपना दैनिक ‘शुभम संदेश’ में लाठी लेकर होमगार्ड के जवान बैंक में दे रहे ड्यूटी, रायफल में लग रहा जंग नामक शीर्षक से सुरक्षा में लापरवाही की खबर छपते ही होमगार्ड के डीएसपी रवि कुजूर ने कमांडर को सस्पेंड कर दिया. वह कमांडर 20 होमगार्ड जवानों के साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग की मुख्य शाखा में तैनात थे. ‘शुभम संदेश’ ने अपनी ग्राउंड रिपोर्ट में यह बताया था कि वहां होमगार्ड जवान लाठी लेकर ड्यूटी कर रहे हैं और उनकी रायफल जंग खा रही है. उसके बाद डीएसपी ने शुक्रवार को ‘शुभम संदेश’ को कार्रवाई करने की जानकारी दी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब रायफल से ही नहीं, पूरे होमगार्ड कार्यालय से जंग हटाया जाएगा. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिए होमगार्ड जवानों को रायफल के साथ ड्यूटी पर लगाया गया है. सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए. अब नियमित रूप से इस बात का निरीक्षण भी होगा कि जहां-जहां होमगार्ड के जवान ड्यूटी पर तैनात हैं, वह वर्दी और रायफल के साथ ड्यूटी बजा रहे हैं या नहीं. जो जवान अनुशासन तोड़ते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-husband-had-a-dispute-with-harsh-singh-after-that-he-was-murdered/">धनबाद:

 पति का हर्ष सिंह से हुआ था विवाद, उसके बाद हो गई हत्या

डीएसपी को नहीं पता कि विभाग में कितने हैं जवान

डीएसपी रवि कुजूर ने कहा कि उन्हें यह पता नहीं है कि विभाग में कितने जवान हैं. हाल में रिटायर्ड जवानों को भी ड्यूटी दी जा रही है. संचिका में उनकी हाजिरी भी बनाई जा रही है. हालांकि डीएसपी ने यह कहा कि रिटायर्ड जवानों को ड्यूटी देने का प्रावधान नहीं है. अगर ऐसा किया गया है, तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

ड्यूटी बांटने में खूब चलता है खेल

होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी बांटने में खूब खेल चलता है. नाम न छापने की शर्त पर दबी जुबां से कई जवानों ने बताया कि जैसी रकम, वैसी जगह ड्यूटी. अधिक रकम खर्च करनेवालों को मलाईदार जगह और कम खर्च करनेवालों को सामान्य जगहों पर ड्यूटी के लिए कमान कटता है. कई जवान तो घर में रहकर भी ड्यूटी पर दिखाए जाते हैं. जवानों ने यहां तक बताया कि पदाधिकारी अपने आवास पर भी उनसे काम लेते हैं. हालांकि पदाधिकारी इन मामलों की पुष्टि नहीं करते हैं. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-running-away-from-the-responsibility-of-providing-water-to-every-house/">धनबाद:

 घर-घर पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी से दूर भाग रहा नगर निगम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp