Search

Manisha Rani  के प्यार में पड़े सिद्धार्थ भारद्वाज, बोलें - उसी से शादी करूंगा

Lagatar desk : मॉडल से एक्टर बने सिद्धार्थ भारद्वाज इन दिनों मनीषा रानी को लेकर अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं. रियलिटी शो ‘द 50’ में साथ नजर आए दोनों के बीच की केमिस्ट्री अब शो के बाहर भी सुर्खियां बटोर रही है.

 

 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने मनीषा के लिए अपनी फीलिंग बया किया है. सिद्धार्थ ने इंटरव्यू में कहा कि मनीषा रानी एक बेहतरीन लड़की हैं और उन्हें लगता है कि वह उन्हें पसंद करती हैं.उन्होंने कहा,अगर वो मुझे पसंद नहीं करतीं तो मुझसे इतनी बातें नहीं करतीं. वो मेरे लिए रोई भी हैं, इसलिए मुझे पता है कि वो मुझे पसंद करती हैं.सिद्धार्थ ने यह भी बताया कि मनीषा उनके खुले विचारों को जानती हैं, लेकिन उनके पिछले अनुभवों की वजह से थोड़ा डरती भी हैं.

 

 

अगर रिश्ता बना तो उसी से शादी करूंगा

सिद्धार्थ ने अपनी भावनाओं को और स्पष्ट करते हुए कहा कि वह मनीषा को रोमांटिक रूप से पसंद करते हैं और दोनों इस बारे में बात भी कर चुके हैं.मुझे डर लगता है कि अगर मैं उससे प्यार का रिश्ता बना लूं और उसे धोखा दूं तो मैं खुद को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा. वह बहुत सच्ची और जिंदादिल इंसान है. अगर मैं उससे प्यार का रिश्ता बनाऊंगा तो उसी से शादी करूंगा.

 


लोग मुझे गलत समझते हैं, लेकिन मैं अंदर से अच्छा इंसान हूं


सिद्धार्थ ने अपनी छवि को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें अक्सर गलत समझते हैं, लेकिन मनीषा ने उनके असली व्यक्तित्व को पहचाना है.लोगों की नजरों में मैं बुरा हो सकता हूं, लेकिन अंदर से मैं अच्छा इंसान हूं और मनीषा ने ये देखा है.शो के दौरान मनीषा ने उनके लिए स्टैंड लिया, जो उन्हें बेहद पसंद आया.


रिश्ते को लेकर क्या है आगे का प्लान


सिद्धार्थ ने साफ किया कि दोनों अभी दोस्त हैं और संपर्क में हैं. उन्होंने कहा,जब हम अगली बार मिलेंगे और साथ समय बिताएंगे, अगर दोनों तरफ से भावनाएं होंगी तो हम इसे ऑफिशियल कर देंगे. अगर नहीं, तो हम अच्छे दोस्त बने रहेंगे. मैं उनकी शादी में जरूर जाऊंगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//