Search

 
 
 

America-Israel-Iran war का साईड इफेक्ट, क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

जान लें कि  तेल के दाम 2022 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार कर गये  हैं. दुनिया के कई देश तेल आयात पर निर्भर हैं कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण ये देश हलकान हो रहे हैं. खबर है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश में तो हालात बद से बदतर होते जा रहे  हैं.
 
  • पाकिस्तान, बांग्लादेश में हालात बद से बदतर होते जा रहे  हैं.
  • Brent Crude की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गयी है
  • नेचुरल गैस की कीमतों में लगभग 8 फीसदी तेजी

New Delhi : अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल पर पड़ रहा है. तेल की कीमतों में आग लग गयी है. जो बढ़ती जा रही है.

 

जान लें कि  तेल के दाम 2022 के बाद पहली बार 100 डॉलर प्रति बैरल के पार कर गये  हैं. दुनिया के कई देश तेल आयात पर निर्भर हैं .कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण ये देश हलकान हो रहे हैं.

 

 

खबर है कि पाकिस्तान, बांग्लादेश में तो हालात बद से बदतर होते जा रहे  हैं. क्रूड ऑयल की कीमतों में आज सोमवार को भारी उछाल आने की सूचना है. Brent Crude की कीमत लगभग 25 फीसदी चढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गयी.  

 

WTI Crude Price 24 फीसदी उछल गया. यह 112 डॉलर प्रति बैरल के पार ट्रेड कर रहा था. Murban Crude फीसदी की तेजी के साथ 120 डॉलर प्रति बैरल हो गया है.  

 

नेचुरल गैस की कीमतों में लगभग 8 फीसदी तेजी दर्ज की गयी है.  दरअसल मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच बड़े तेल उत्पादक व सप्लायर्स ने तेल सप्लाई रोक दी है.  इस युद्ध में तेल रिफाइनरियां निशाने पर है.

 

कुवैत से लेकर कतर ने तेल-गैस की सप्लाई रोकने की बात कह चुके हैं  ईरान के तेल भंडार अमेरिका-इजरायल के हमलों के कारण ठप है.होर्मुज स्ट्रेट बंद है.  दुनिया के 20 फीसदी तेल की आवाजाही  होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से ठप है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही