Search

झारखंड में अवैध कोयला कारोबार पर सख्ती के संकेत, रांची में CISF के एडीजी की अध्यक्षता में बैठक

Ranchi : झारखंड के कोयला क्षेत्रों की सुरक्षा और गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए रांची में सीआईएसएफ (CISF) की दो दिवसीय समीक्षा बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एडीजी सुधीर कुमार ने की. बैठक में बिहार और झारखंड की सभी सीआईएसएफ इकाइयों की परिचालन तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और कोयला क्षेत्रों के सुरक्षा परिदृश्य की विस्तृत समीक्षा की गई.
 
बैठक में कोयला उत्पादन एवं परिवहन से जुड़े संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने, खुफिया सूचनाओं के प्रभावी उपयोग, अंतर-इकाई समन्वय बढ़ाने और आधुनिक सुरक्षा रणनीति के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही MMDR Act से जुड़े हालिया घटनाक्रमों और उनके सुरक्षा प्रबंधन पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

एडीजी सुधीर कुमार ने अधिकारियों को राष्ट्रीय महत्व के प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बदलती सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए सीआईएसएफ को अपनी परिचालन क्षमता, तकनीकी दक्षता और त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को लगातार मजबूत करना होगा.

बैठक में महानिरीक्षक प्रबोध चंद्र, उप महानिरीक्षक सुमंत सिंह, जितेंद्र कुमार तिवारी, प्रनीत चंद्र, अमित माथुर, राजीव मिश्रा सहित बिहार और झारखंड की सभी सीआईएसएफ इकाइयों के यूनिट कमांडर एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही