Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिख कौम स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम करे : रघुवर दास

Jamshedpur (Anand Mishra) : देश-दुनिया में सिख पंथ कौम की विलक्षण पहचान है. जहां भी प्राकृतिक अथवा मानव जनित कोविड जैसी आपदा आती है वहां मानवता के हितों की रक्षा के लिए सिख नजर आते हैं और यह भारत देश के लिए गौरव का विषय है. यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही. उन्होंने देश के विभिन्न इलाकों का जिक्र करते हुए कहा कि जमशेदपुर शहर में सिखों का कोई बड़ा मेडिकल संस्थान नहीं है और इसे बनाने की जरूरत है. उनके अनुसार राजनीतिक जीवन के शुरुआती क्षण से ही शहर के लोगों के कल्याण का कार्य करने का जज्बा था और जब ईश्वर की कृपा और जनता के आशीर्वाद से विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री अथवा पार्टी का जिम्मेदार पद मिला तो काम करने का कोई मौका नहीं छोड़ा. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/those-who-ate-and-digested-pure-ghee-corruption-in-hemant-raj-are-now-repenting-babulal-marandi/">हेमंत

राज में निकली भ्रष्टाचार की ‘शुद्ध घी’ खाने-पचाने वाले अब पछता रहे हैं – बाबूलाल मरांडी
रघुवर दास ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार भगवान सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जीवन में एक अच्छा अवसर मिला है और उन्हें चूकना नहीं चाहिए. वे सभी गुरुद्वारा कमेटियों एवं शहर के संभ्रांत बुद्धिजीवी सिख परिवार को एक साथ लेकर चलें और अस्पताल बनाने का काम करें. दो-चार बेड से शुरुआत करें, मगर करें जरूर. इसमें उनका हरसंभव सहयोग रहेगा. श्री दास ने कहा कि वैसे भी गुरुद्वारा कमेटियां शहर में गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए बहुत ही अच्छा काम कर रही हैं और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-big-blow-enos-ekka-from-high-court-hc-upholds-ed-courts-decision/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस: एनोस एक्का को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, HC ने ED कोर्ट का फैसला बरकरार रखा
इससे पहले सरदार भगवान सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल रघुवर दास से मिला. उन्हें गुलदस्ता भेंट और शॉल ओढ़ाकर स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र तंदरुस्त होने की कामना की. उन्होंने मानगो, साकची, टेल्को तथा अन्य गुरुद्वारा कमेटियों द्वारा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी. उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को आश्वस्त किया कि वे सभी से मिलकर एक बड़े शैक्षणिक संस्थान के निर्माण की संभावना को तलाशेंगे और उसे मूर्त रूप देने का यथासंभव प्रयास करेंगे. इस अवसर पर झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह, साकची के प्रधान निशान सिंह, झारखंड विकास मंच के प्रधान गुरदीप सिंह पप्पू, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के अध्यक्ष गुरचरण सिंह बिल्ला, प्रधान अमरजीत सिंह, प्रधान कुलविंदर सिंह, पूर्व प्रधान सतिंदर सिंह रोमी, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह सित्ते, महासचिव परमजीत सिंह काले, जसवीर सिंह सोनी, सुरिंदर सिंह छिंदा, सुखदेव सिंह, जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही