Ranchi News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने छात्रों पर हुए हमले को बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज को लाठी से दबाने की कोशिश हो रही है. यह सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है.
मरांडी ने कहा कि यह घटना अचानक नहीं हुई. इसकी पटकथा 18 अगस्त की कैबिनेट बैठक में लिखी गई थी. छात्र 25 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे. बच्चे नादान थे. वे सरकार की साजिश को समझ नहीं पाए.
उन्होंने महेशमुंडा और इमरान के व्हाट्सएप मैसेज का जिक्र किया. मैसेज में कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय बुलाया गया था. उन्होंने पूछा कि यह इमरजेंसी कॉल किसलिए था. मरांडी ने इस मामले की जांच और गिरफ्तारी की मांग की.
मरांडी ने कहा कि गिरिडीह, रांची और हजारीबाग में छात्रों को दौड़ाकर पीटा गया. रांची में तो छात्राओं को भी नहीं छोड़ा गया. उन्होंने आरोप लगाया कि रामगढ़ में झामुमो नेता खुलेआम मारने की धमकी दे रहे थे. इन सभी घटनाओं के वीडियो फुटेज मौजूद हैं. उन्होंने राहुल गांधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. मरांडी ने पूछा कि राहुल गांधी अब तक चुप क्यों हैं. उन्हें छात्रों का दर्द क्यों नहीं दिख रहा है.
मरांडी ने मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने सभी दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

