Hazaribagh News : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितता को लेकर रिफॉर्म मंच आज (22 अगस्त) शाम मौन जुलूस निकालेंगे. मंच ने मौन जुलूस में शामिल होने के लिए छात्रों, युवकों व आम लोगों से अपील की है. रिफॉर्म का कहना है कि रांची, हजारीबाग व गिरिडीह में शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. झामुमो के कार्यकर्ताओं ने भी छात्रों पर हमला किया है.
उल्लेखनीय है कि छात्रों के आंदोलन को देखते हुए सरकार ने नियुक्तियों को रद्द कर दिया था. लेकिन हाईकोर्ट ने सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है. इसके बाद सरकार ने जिन्हें नौकरी से हटाया था, उन सभी ने दोबारा योगदान दे दिया है. इन घटनाक्रमों के बाद छात्रों ने कहा था कि उन्हें धोखा दिया गया है. वह फिर से आंदोलन करेंगे.
आंदोलन के पहले दिन 21 अगस्त को छात्रों ने सभी जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम किया. इस दौरान रांची व हजारीबाग में छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. जबकि गिरिडीह में झामुमो के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने पहुंचे छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. अब इसके विरोध में छात्रों ने आज मौन जुलूस निकलाने का फैसला लिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

