Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिल्ली फुटबॉल स्टेडियम को पहली बार मिला प्रशिक्षक

झारखंड के सिल्ली विधानसभा अंतर्गत स्थित फुटबॉल स्टेडियम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई. विधायक अमित कुमार के प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया कि सिल्ली स्टेडियम में पहली बार फुटबॉल प्रशिक्षक की नियुक्ति की गई है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड के सिल्ली विधानसभा अंतर्गत स्थित फुटबॉल स्टेडियम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई. विधायक अमित कुमार के प्रश्न के जवाब में सरकार ने बताया कि सिल्ली स्टेडियम में पहली बार फुटबॉल प्रशिक्षक की नियुक्ति की गई है.

 

पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सदन को बताया कि विभाग के ज्ञापांक 1346 दिनांक 22.08.2025 के तहत सिल्ली प्रखंड स्थित फुटबॉल स्टेडियम में प्रशिक्षक की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी.

 

मंत्री ने कहा कि यह कहना सही नहीं है कि वहां अब तक प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है. खेल निदेशालय झारखंड, रांची के पत्रांक 133 दिनांक 02.03.2026 के अनुसार प्रतिनियुक्ति के आधार पर फुटबॉल प्रशिक्षक की नियुक्ति की गई है.

 

सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया कि बिरसा मुंडा फुटबॉल बालक आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, सिल्ली में सतीश मिंज को फुटबॉल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही