Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: युवक की हत्या मामले में महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं.
Advertisement
Advertisement

Simdega : सिमडेगा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुलुकेरा गांव में एक युवक मनोज तेली की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी सिमडेगा एसपी एम. अर्शी ने प्रेसवार्ता में दी. गिरफ्तार आरोपियों में कुंती देवी, कृष्ण डे, बजरंग देहरी, सुरेंद्र नेगी व विक्की नेगी शामिल हैं.

एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं. पुलिस की यह सफलता त्वरित और सटीक जांच का परिणाम है. उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. दोषी बख्शे नहीं जायेंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही