Search

 
 
 

सिमडेगाः विश्व स्वास्थ्य दिवस पर पुलिस केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों व आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. समारोह में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने, स्वच्छता अपनाने व समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सीख दी.
 
प्रभातफेरी में शामिल पुलिस अधिकारी व अन्य.

Simdega : सिमडेगा पुलिस की ओर से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर प्रभातफेरी निकाली गई. इसके साथ ही पुलिस केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. इसमें पुलिस पदाधिकारी, जवान स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया. आयोजन में शांति भवन मेडिकल सेंटर, बीरू का सहयोग रहा.


कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों व आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था. समारोह में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को नियमित व्यायाम करने, संतुलित आहार लेने, स्वच्छता अपनाने व समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सीख दी. इनका महत्व भी बताया.

 


सीनियर डीएसपी (मुख्यालय) ने कहा कि स्वस्थ शरीर व स्वस्थ मन से ही समाज में बेहतर सेवा दी जा सकती है. इसलिए सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए. इस मौके पर लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही