Search

 
 
 

सिमडेगा :  अर्धनिर्मित पुलिया में गिरकर बाइक चालक की मौत

कोलेबिरा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर हाट–गमहरिया रोड स्थित नायक पेट्रोल पंप बोंगराम के समीप अर्धनिर्मित पुलिया में गिरने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई.
 

Simdega :  कोलेबिरा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर हाट–गमहरिया रोड स्थित नायक पेट्रोल पंप बोंगराम के समीप अर्धनिर्मित पुलिया में गिरने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान सकोरला निवासी विपिन लुगुन के रूप में की गई है.

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपिन मोटरसाइकिल से कोलेबिरा से वानों की ओर जा रहा था. इसी दौरान नायक पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित अर्धनिर्मित पुलिया के गड्ढे में जा गिरी.

 

गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिससे मोटरसाइकिल चालक बाइक के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी उस समय हुई, जब राहगीरों ने पुलिया के पास गिरी हुई मोटरसाइकिल देखी.इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल कोलेबिरा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही