Search

 
 
 

सिमडेगाः हजारीबाग कांड में भाजपा का असली चरित्र उजागर- अनिल कंडुलना

जिला झामुमो अध्यक्ष अनिल कांडुलना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा. कहा कि इस घटना ने बीजेपी और उसके नेताओं का असली चरित्र सामने ला दिया है. इस विभत्स कांड ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया. झामुमो मर्माहत है.
 
प्रेसवार्ता में जानकारी देते झामुमो नेता.

Simdega : हजारीबाग जिले में नाबालिग बच्ची की हत्या पर सिमडेगा जिला झामुमो के नेताओं ने संवेदना के साथ कड़ी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की है. जिला झामुमो अध्यक्ष अनिल कांडुलना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर जमकर निशाना साधा. कहा कि इस घटना ने बीजेपी और उसके नेताओं का असली चरित्र सामने ला दिया है. इस विभत्स कांड ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया. झामुमो मर्माहत है.

 


उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद बीजेपी नेताओं ने मुखर होकर सरकार पर दबाव बनाने और राजनीतिक रोटी सेंकने की भरपूर कोशिश की. लेकिन पुलिस की जांच में सारी सच्चाई सामने आ गई. अनिल कंडुलना ने हजारीबाग पुलिस की तत्परता की सराहना की, जिन्होंने कुछ ही घंटों में हत्याकांड का पर्दाफाश कर अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. प्रेसवार्ता में झामुमो जिला सचिव मो. सफीक खान, उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, रितेश बड़ाइक, ओसकर डांग, मो. सिराजुद्दीन, नोवास केरकेट्टा, प्रफुलित डुंगडुंग सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही