Search

 
 
 

सिमडेगाः आरक्षी श्यामलाल मुर्मू के निधन पर पुलिस केंद्र में शोक सभा

एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने श्यामलाल मुर्मू के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने परिजनों से मिलकर  संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में पूरा पुलिस विभाग शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है.
 
आरक्षी को श्रद्धांजलि देते एसपी व अन्य पुलिस अधिकारी.

Simdega : सिमडेगा कोर्ट गार्ड में तैनात आरक्षी श्यामलाल मुर्मू का गुरुवार को निधन हो गया. कोर्ट परिसर में ड्यूटी के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े थे. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई. सिमडेगा पुलिस केंद्र में शुक्रवार को हुई शोक सभा में पुलिस अधिकारियों व जवानों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. 

 


एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने श्यामलाल मुर्मू के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने परिजनों से मिलकर  संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में पूरा पुलिस विभाग शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है. हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया. परिवार को आर्थिक सहयोग भी दिया गया. इसके बाद श्यामलाल मुर्मू के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही