Search

 
 
 

पश्चिमी सिंहभूम: मेला से लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के करीब एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृत युवक की पहचान सोनापोस निवासी 25 वर्षीय बेनु गोप के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, बेनु गोप मेला देखकर घर लौट रहा था.
 

West Singhbhum:  जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के करीब एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृत युवक की पहचान सोनापोस निवासी 25 वर्षीय बेनु गोप के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, बेनु गोप मेला देखकर घर लौट रहा था. इसी बीच नरसिंहपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर गया.

 


हादसा इतना गंभीर था कि बेनु गोप मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है.

 

घटना सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली, चीख-पुकार मच गई. पूरे गांव में शोक की लहर है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है. यहां बता दें, कि जिले में 3 दिनों में कई लोगों की मौत सड़क हादसों में हो गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही