Simdega: सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक आगामी 12 जुलाई को होगी.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी ने बताया कि सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक इस बार एसोसिएशन के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव के कुरडेग स्थित फार्म हाउस में 12 जुलाई को सुबह 11:30 बजे होगा.
उन्होंने बताया कि बैठक में पिछले एजीएम की कार्यवाही की पुष्टि करने और आय व्यव का ब्यौरा पेश करने साथ साथ सिमडेगा जिले में क्रिकेट के विकास सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा करते हुए. आगामी वर्ष के कार्यों और खेल आयोजन की रूपरेखा तैयार किए जाएंगे. उन्होंने इस बैठक में एसोसिएशन के सभी मेंबर्स को शामिल होने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment