Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: जिला युवा कांग्रेस की बैठक, 9 अप्रैल तक कमेटी विस्तार का निर्देश

आज परिषदन भवन में सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में एवं जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Simdega : आज परिषदन भवन में सिमडेगा जिला युवा कांग्रेस की तृतीय जिला कार्यकारिणी बैठक जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार सिंह के नेतृत्व में एवं जिला प्रभारी इमरान आजाद अंसारी की गरिमामई उपस्थिति में आयोजित की गई.

 

प्रभारी ने कमेटी विस्तार का दिया निर्देश

बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार पर चर्चा हुई जिसमें प्रभारी इमरान जी ने दोनों विधानसभा एवं सभी प्रखंडों के अध्यक्षों को अपनी कमेटी का विस्तार 9 अप्रैल तक करने का निर्देश दिया.

 

जिलाध्यक्ष का युवाओं को संदेश

जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार सिंह ने सिमडेगा के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा कांग्रेस से जुड़ने एवं अपने हक और अधिकार की लड़ाई खुद लड़ने के लिए प्रेरित किया.

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, गैस की किल्लत से जितने उद्योग बंद हो रहे हैं उससे महंगाई और बेरोजगारी और बढ़ेगी जिसका सीधा असर गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ेगा. बैठक में सिमडेगा युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्षों एवं सभी प्रखंडों के अध्यक्ष सम्मिलित हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही