Search

 
 
 

सिमडेगाः वृद्धा पेंशन निकालने बैंक गए बुजुर्ग की मौत

कोलेबिरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की लचरागढ़ शाखा में वृद्धा पेंशन निकालने गए एक बुजुर्ग जेम्स सुरीन (60 वर्ष) की अचानक गिरने से मौत हो गई. मौत की वजह तेज धूप बताई गई.
 
बुजुर्ग की बैंक पासबुक.

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की लचरागढ़ शाखा में वृद्धा पेंशन निकालने गए एक बुजुर्ग जेम्स सुरीन (60 वर्ष) की अचानक गिरने से मौत हो गई. मौत की वजह तेज धूप बताई गई. मिली जानकारी के अनुसार, बेलोटोली पहाड़टोली निवासी जेम्स सुरीन सोमवार को वृद्धा पेंशन निकालने बैंक पहुंचे थे. अंदर जगह नहीं होने के कारण वे बैंक के बाहर तक धूप में लगी लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा थे.

 


इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े. कुछ ही देर में मौके पर ही उनकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मानें, तो लू लगने से उनकी मौत हुई है. सूचना मिलते ही परिजन  मौके पर पहुंचे और शव को घर ले गए. हालांकि, बैंक प्रबंधक ने इस तरह की घटना से इंकार किया है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही