Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगाः भाजपा की प्रशिक्षण बैठक में संगठन के सशक्तिकरण पर जोर

पहले दिन पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया. कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मजबूती,  कार्यशैली व रणनीति को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई.
Advertisement
Advertisement

Simdega : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा स्थित एसएस प्लस टू स्टेडियम में भाजपा की दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण बैठक का शुभारंभ शनिवार को हुआ. पहले दिन पार्टी नेताओं ने संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया. कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मजबूती,  कार्यशैली व रणनीति को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है.


कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी सुजान मुंडा प्रशिक्षण पदाधिकारी के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना व आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. एसआईआर (SIR) जैसे महत्वपूर्ण बिंदु पर भी प्रशिक्षण दिया गया.

 


वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय व एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर देते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया. इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि कृष्ण दास, चिंतामणि कुमार, जितेंद्र तिवारी, अमरनाथ सिंह, लक्ष्मण राम मिस्त्री, रणधीर सिंह, जनेश्वर बिल्हौर, जीत वाहन बड़ाईक, सुदर्शन सिंह, कुंती देवी, लुकेश्वरी देवी  सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही