Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Simdega : 'मोर पुलिस मोय पुलिस' अभियान, गांव-गांव जाकर शिकायतें सुन किया जाएगा समाधान

सिमडेगा जिला की खबरें
  • 'मोर पुलिस मोय पुलिस' अभियान
  • गांव-गांव पहुंचेगी पुलिस
  • घर के पास होगा शिकायतों का समाधान

Simdega :  सिमडेगा पुलिस ने आम जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान 'मोर पुलिस मोय पुलिस' के तहत 'पुलिस आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू किया है. इस पहल के माध्यम से पुलिस जिले के सुदूरवर्ती गांवों और पंचायतों तक पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनेगी और उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान करेगी.

 

Uploaded Image

 

पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीकांत एस. खोटरे ने बताया कि जुलाई 2026 के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों और पंचायतों में जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों का उद्देश्य उन लोगों को राहत पहुंचाना है, जो दूरी या अन्य कारणों से अपनी शिकायत लेकर थाने तक नहीं पहुंच पाते हैं.

 

शिविरों में पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, भूमि विवाद, खोए हुए मोबाइल, मानव तस्करी, क्षतिपूर्ति सहित अन्य पुलिस से संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी. शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा और जरुरत पड़ने पर संबंधित विभागों के समन्वय से उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा.

 

Uploaded Image

 

एसपी श्रीकांत ने कहा कि 'मोर पुलिस मोय पुलिस' अभियान का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच संवाद व विश्वास को मजबूत करना, लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और उनकी समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर करना है. 

 

श्रीकांत एस. खोटरे ने जिलावासियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित जन शिकायत समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याएं पुलिस के समक्ष रखें और इस जनहितकारी पहल का लाभ उठाएं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही