Search

 
 
 

Simdega News: एशियन गेम्स में 24 कैरेट प्रदर्शन, सलीमा टेटे-ब्यूटी डुंगडुंग व दीपिका सोरेंग का भव्य स्वागत

Simdega News: एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर सिमडेगा की तीन बेटियों के जिले लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय सिमडेगा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.
 
खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Simdega News: एशियन गेम्स में महिला हॉकी में गोल्ड मेडल जीतने पर सिमडेगा की तीन बेटियों के जिले लौटने पर भव्य स्वागत किया गया. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय सिमडेगा सम्मान समारोह आयोजित किया गया.


इसे भी पढ़ें:


कार्यक्रम का आयोजन हॉकी झारखंड एवं हॉकी संघ सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. जिसमें सिमडेगा के उपायुक्त कंचन सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, हॉकी से जुड़े पदाधिकारी, प्रशिक्षकों ने तीनों खिलाड़ियों के टीम में अहम भूमिका निभाने और स्वर्ण पदक विजेता बनने के लिए सराहना करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की. इस मौके पर तीनों खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. 

 

बेटियों ने बढ़ाया जिले का गौरव: डीसी

स्वागत समारोह में उपायुक्त कंचन सिंह ने तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बताया. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल करना खिलाड़ियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है. इनकी सफलता ने सिमडेगा को नई पहचान दिलाई है.

 

सलीमा टेटे ने आगे बढ़ने का दिया संदेश

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे ने अपनी धरती पर मिले सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने जिले की युवा प्रतिभाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सिमडेगा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. यहां की बेटियों को अपने सपनों पर विश्वास रखते हुए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सिमडेगा की कई अन्य बेटियां भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर देश का नाम रोशन करेंगी.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर समाहर्ता गिरिजा शंकर महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की, नजारत उप समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कॉनबेगी, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सुनील तिर्की, हॉकी झारखंड के अन्य पदाधिकारी, प्रशिक्षु खिलाड़ी तथा बालिका उच्च विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.

 

इसके अतिरिक्त भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे के पिता सुल्कशन टेटे एवं माता सुभानी टेटे, दीपिका सोरेंग की माता फ्रिशिका सोरेंग, ब्यूटी डुंगडुंग के बड़े भाई समीर डुंगडुंग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही