- 1 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता
Simdega News: हॉकी की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध सिमडेगा जिले के बरवाडीह में 35वीं एस.के. बागे मेमोरियल महिला हॉकी टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के बीच हो गया है. प्रतियोगिता का उद्घाटन कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने किया. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग और प्रखंड विकास पदाधिकारी अनूप कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें:
28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न विद्यालयों की महिला हॉकी टीमें हिस्सा ले रही है. इस टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और जिले में महिला हॉकी को बढ़ावा देना है.
टूर्नामेंट के आयोजन से युवा खिलाड़ियों में उत्साह है. खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि प्रतियोगिता से नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और सिमडेगा की गौरवशाली हॉकी परंपरा को मजबूती मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

