Search

 
 
 

Simdega News : 8 साल पुराने मामले में 8 वारंटी गिरफ्तार

सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने वर्ष 2020 के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ थाना की पुलिस ने वर्ष 2020 के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है. सभी को बुधवार को जेल भेज दिया गया. 

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


गिरफ्तार आरोपियों में विपिन टोप्पो, प्रशांत बेक उर्फ प्रसन्न बेक, नीलम तिर्की उर्फ लिलम तिर्की, सुकरा तुरी, गणेश मांझी उर्फ गणेश तुरी, आलोक तिर्की, संजू बा उर्फ संजय बा व इस्माइल बाड़ा शामिल हैं. सभी पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं.

 


इनके खिलाफ पाकरटांड़ थाना में 16 अगस्त 2020 को मामला दर्ज किया गया था. कोर्ट ने इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. एसपी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर सभी आठ वारंटियों को धर दबोचा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही