Search

 
 
 

Simdega News : JPSC–JSSC परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी व पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने सोमवार को सिमडेगा में प्रदर्शन किया.
 
पुतला दहन करते अभाविप के कार्यकर्ता.

Simdega : जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी व पेपर लीक के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने सोमवार को सिमडेगा में प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों के धरना व भूख हड़ताल के समर्थन में किया गया.

 


अभाविप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा में गड़बड़ी व पेपर लीक से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. परिषद ने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए. कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध जताया. छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही