Simdega News: कोलेबिरा थाने में एक महिला ने अपने पति के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है. महिला के मुताबिक, रविवार के दिन कोलेबिरा थाना क्षेत्र के कॉलेज टोली में उसके पति के साथ कथित रूप से मारपीट की गई. मारपीट के दौरान उनके पति के गिर जाने के बाद भी लात-घूंसों से मारपीट की गई.
इसे भी पढ़ें:
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त जगन्नाथ प्रसाद उर्फ जग्गू प्रसाद, निवासी- साहुटोली, थाना- कोलेबिरा, जिला- सिमडेगा को गिरफ्तार किया. जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

