Search

 
 
 

Simdega News: गांजा तस्करी  में कार्रवाई, आरोपी अश्विनी कुमार दिग्गल गिरफ्तार

जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के (बासजोर ओपी) में दर्ज गांजा तस्करी मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांजा आपूर्ति करने वाले आरोपी अश्विनी कुमार दिग्गल उर्फ रिंकु उर्फ रिंटू (निवासी तिकलपाड़ा, फुलवानी, जिला कंधमाल, ओडिशा) को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Simdega: जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के (बासजोर ओपी) में दर्ज गांजा तस्करी मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गांजा आपूर्ति करने वाले आरोपी अश्विनी कुमार दिग्गल उर्फ रिंकु उर्फ रिंटू (निवासी तिकलपाड़ा, फुलवानी, जिला कंधमाल, ओडिशा) को गिरफ्तार कर लिया है.

 

गौरतलब है कि 21 मार्च 2026 को खमनटांड़ चेकपोस्ट के पास बस से यात्रा कर रहे लव पांडेय के पास से 7.862 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था. पूछताछ में उसने बताया था कि उसने यह गांजा कंधमाल (ओडिशा) के रिंकु नामक व्यक्ति से खरीदा था और बिहार ले जा रहा था.

 

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गांजा विक्रेता की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही