Simdega News : सिमडेगा पुलिस ने नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाकर बेचने के मामले में एक और आरोपी सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ स्थित उसके घर से दबोचा.
इसे भी पढ़ें
इस मामले में पीड़िता की मां ने पिछले 27 अक्टूबर को एएचटीयू थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस प्राथमिकी अभियुक्त रोशनी तिर्की को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
रोशनी तिर्की से पुलिस की पूछताछ में सद्दाम अंसारी का नाम सामने आया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है.

