Search

 
 
 

Simdega News : मोगदा ढाबा में लूटपाट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र के तरगा गांव स्थित मोगदा ढाबा में हुई लूटपाट व मार-पीट की घटना में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी धाधी नायक को सोमवार को दबोच लिया. उसे जेल भेज दिया गया.
 
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega : सिमडेगा जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र के तरगा गांव स्थित मोगदा ढाबा में हुई लूटपाट व मार-पीट की घटना में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी धाधी नायक को सोमवार को दबोच लिया. कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.


पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को मोगदा ढाबा में लूटपाट, तोड़फोड़ व मारपीट की घटना हुई थी. सूचना मिलने पर बांसजोर ओपी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, तो ढाबा पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिला. ढाबा संचालक सुखजींदर सिंह और उनके स्टाफ परगट सिंह गंभीर रूप से घायल थे. बदमाश उनके साथ मारपीट कर रहे थे.

 


पुलिस ने जब घायलों को बचाकर इलाज के लिए ले जाने का प्रयास किया, तो उपद्रवियों ने ओपी प्रभारी को ही बंधक बना लिया था. उनके साथ मारपीट की गई और पर्स व सरकारी मोबाइल फोन छीन लिया था. बाद में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ओपी प्रभारी, ढाबा संचालक व उनके स्टाफ को मुक्त कराया था.


पुलिस ने बताया कि इस कांड में 13 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही