Search

 
 
 

Simdega News : पाइपलान के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी बाइक, दो युवक घायल

दोनों युवक बाइक पर सवार होकर सिमडेगा से बानो की ओर जा रहे थे. जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप सड़क पर बिजली की पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में उनकी बाइक गिर गई और दोनों घायल हो गए.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक.

Simdega : कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य पथ पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए. घायलों में दिव्य प्रकाश व अमित सिंह हैं. दोनों रोजगार सेवक बताये जाते हैं. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर सवार होकर सिमडेगा से बानो की ओर जा रहे थे. जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप सड़क पर बिजली की पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में उनकी बाइक गिर गई और दोनों घायल हो गए. 

 

घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए कोलेबिरा सीएचसी पहुंचा. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने इसे लेकर कई बार आंदोलन किया, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही